Chur Chur Paratha Recipe in Hindi|चुर चुर पराठा रेसिपी | Paratha Recipe


Advertisement disclosure

चुर चुर पराठा व्यंजन विवरण

Chur Chur Paratha Recipe in Hindi: चुर चुर पराठा बहुत ही खस्ता और लज़ीज़ पराठा है| ये पराठा लच्छेदार है और इसके अंदर पनीर-आलू का मिश्रण है| इस पराठे को नास्ते में या शाम को भी खा सकते है| चुर चुर पराठा बनाना आसान भी है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है| ये पराठा दिल्ली की गलियों में बहुत मशूहर है| चुर चुर पराठा को दाल मखनी और रायता के साथ परोसें| चलिए इसे बनाते हैं घर पर बिलकुल रेस्टटूरन स्टाइल में|
To view this recipe in English click Here

चुर चुर पराठा रेसिपी वीडियो

https://letsbefoodie.com/Images/Chur-Chur-Paratha-Hindi.jpg

वीडियो शूट करने के लिए उपकरणों का उपयोग

Item name

DSLR camera
Tripod
Studio light

Click retailer to shop ⇩


चुर चुर पराठा व्यंजन बनाने के लिए सामग्री

  • 1 उबला और मसला हुआ आलू
  • 1 छोटी बारीक़ कटी हुई प्याज़
  • 25 ग्राम धनिया पत्ता
  • 1 इंच घिसा हुआ अदरक
  • ¼ छोटी चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चमच्च चाट मसाला
  • 1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
  • ¼ छोटी चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 80 ग्राम मसला हुआ पनीर
  • 2½ कप / 320 ग्राम आटा
  • ¼ कप चावल का आटा
  • 1 बड़ा चमच्च घी
  • 4 बड़ा चमच्च घी पराठा के लिए
  • पानी
  • आटा परथन के लिए
  • नमक स्वाद अनुसार


चुर चुर पराठा बनाने का तरीका

स्टेप 1

आटा घुथे: एक बड़े बर्तन में आटा, चावल का आटा और नमक स्वाद अनुसार डालें| इसे अच्छे से मिला लें| अब इसमें डालें एक बड़ा चम्मच घी और अच्छे से मिला लें| अब इसमें पानी डाल कर आटा गूथ लें| ध्यान रहे की गूंथा हुआ आटा बहुत नरम या बहुत सख्त नहीं होना चाहिए| इसे ढक कर 20 min के लिए छोड़ दें|

स्टेप 2

मिश्रण तैयार करें: एक कटोरी में मसला हुआ पनीर, मसला और उबला हुआ आलू, कटी हुई प्याज़, घिसा हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ति, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें और अच्छी तरह से मिला लें|

स्टेप 3

20 min बाद, आंटे को अच्छे तरह से मसल लें| आटा नरम और मुलायम हो जायेगा| एक बड़ी लोई लें और आंटे का परथन लगा के 6 inch व्यास का गोला बेल लें| इसपे अच्छी तरह से घी लगाएं| अब एक तरफ से पकड़ कर आधा इंच का फोल्ड बनना शुरु करें, जैसे paper का पंखा बनाया जाता है| अब इसको एक कोने से गोल घूमते हुए दूसरे कोने तक ले जाएं| हलके से दबाएं और फिर छोटा कुएं का रूप दे दें| अब इसमें मिश्रण डालें और अच्छी तरह से बंद कर दें| इसे बेलन की मदद से फिर से 6-7 व्यास गोलाकार बेल लें|

स्टेप 4

मध्यम आंच पर तवे को गर्म करें और उसपर पराठा डाल दें| जब बुलबुलें दिखने लगें तो पराठा को पलट दें| दोनों तरफ से अच्छी तरह से घी लगा दें| पराठे को अच्छे तरह से दबाते हुए सेकें, इससे पराठे खस्ता होंगे और बराबर तरीके से पकेंगे| जब ये पाक जाएं तो इससे पेपर टॉवल में निकल लें और हथलियॉं के बीच रख कर इसे चूर लें| आपको बहुत सारे लच्छे दिखाई देंगे| अगर आप चाहें तो पराठे के ऊपर भी घी डाल सकते हैं| गर्मा गर्म परोसे, दाल मखनी और रायते के साथ|

Utensil(s) or Equipment(s) you may need

Item name

Iron Tawa
Mixing Bowl
Rolling Pin/Belan

Click retailer to shop ⇩


तैयारी का समय

20 मिनट

पकाने का समय

40 मिनट

उत्पाद

10 पराठा

Chur chur stuffed paratha Recipe in hindi





More recipes and Subscription

Chur Chur Paratha Recipe
Easy Bagel Egg Sandwich Recipe
Indian Street Food-Pav Bhaji Recipe
Easy Stuffed Aloo Paratha Recipes

Subscribe To Email!

Subscribe to get free recipes in your mailbox

By clicking submit button you agree to receive email(s) communication from LetsBeFoodie.com. Read our privacy policy here




Contact Us

Get in touch with us by filling Contact Us form