Jhal Muri In Hindi|झालमुड़ी कैसे बनाये|झाल मुरी स्नैक्स रेसिपी


Advertisement disclosure

झालमुड़ी व्यंजन का विवरण

झालमुड़ी एक बहुत ही प्रसिद्ध स्नैक्स है जो बहुत आसानी से और जल्दी बन जाता है | झालमुड़ी में मुरी, खीरा, गाजर, टमाटर, सर्सो तेल और कुछ मसाले उपयोग में लाए जाते है| पुरे भारत में झालमुड़ी अलग अलग प्रकार से बनायीं जाती है लेकिन वह सभी खाने में स्वादिष्ट होते हैं| ये स्नैक्स झटपट तैयार हो जाता है और आप इसका लुफ्त गरमा गरम चाय के साथ ले सकते हैं| आप झाल मुरी अपने दोस्तों या परिवारजनो के साथ चलचित्र के मज़े लेते हुए भी खा सकते हैं| झाल मुरी मुंबई के भेल से मिलती जुलती है क्यूंकि दोनों में मुरी का उपयोग होता है| इस झालमुड़ी का स्वाद आपके जिव्हा को गुद गुदा देगा|
To view this recipe in English click Here

झाल मुरी स्नैक्स रेसिपी वीडियो

https://letsbefoodie.com/Images/Jhaal-Muri-Recipe-In-Hindi.jpg

वीडियो शूट करने के लिए उपकरणों का उपयोग

Item name

DSLR camera
Tripod
Studio light

Click retailer to shop ⇩


झालमुड़ी व्यंजन बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम मुरी
  • 1 छोटा ग्रेटेड गाजर
  • 1 छोटा ग्रेटेड खीरा
  • 1 छोटा महीन कटा हुआ प्याज़
  • 1 छोटा टमाटर
  • 20 ग्राम भुना चना
  • ½ छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
  • ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच सर्सो तेल
  • 20 ग्राम चना जोर गरम
  • 1/8 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
  • ½ छोटी चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया की चटनी
  • 1 छोटी चम्मच नीबू का रस
  • ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 20 ग्राम भुने या तले हुए मूंगफली


झालमुड़ी व्यंजन बनाने का तरीका

स्टेप 1

एक बड़े बाउल में ग्रेटेड खीरा, ग्रेटेड गाजर और महीन कटा हुआ प्याज़ मिलाएं| उसके बाद टमाटर, धनिया की चटनी,जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं (आप चाहें तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी मिला सकते हैं)| अब इसमें नीबू का रस, सर्सो तेल, भुना चना डालें (आप इसमें उबले हुए काले चने भी दाल सकते हैं)और खूब अच्छे से सभी को मिला लें|

स्टेप 2

इसमें अब मुरी, भुने या तले हुए मूंगफली, चना जोर गरम, सादा भुजिया और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिला लें| बहुत ही स्वादिष्ट झाल मुरी बन के तैयार है| इसे तुरंत परोसें वरना मुरी कुरकुरे नहीं रहेंगे|

बर्तन या उपकरण की आवश्यकता

Item name

Frying Wok
Spatula
Mixing Bowl

Click retailer to shop ⇩


तैयारी का समय

15 मिनट

पकाने का समय

00 मिनट

उत्पाद

4

झाल  मुरी  रेसिपी हिंदी में -इवनिंग  स्नैक्स





More recipes and Subscription

Healthy Baked Crackers Recipe
Easy Veg Momos Recipe
Easy Snack Bread Rolls Recipe
Vada Pav Recipe

Subscribe To Email!

Subscribe to get free recipes in your mailbox

By clicking submit button you agree to receive email(s) communication from LetsBeFoodie.com. Read our privacy policy here




Contact Us

Get in touch with us by filling Contact Us form